Ahl e Allah Ki Sohbat Ki Ahmiyat | Deen Ki Hidayat Aur Tazkiya e Nafs Hindi

Deen Sikho
0

 मेरे इस्लामी भाई आज में आप Ahl e Allah Ki Sohbat Ki Ahmiyat क्या है इस टॉपिक पर आज की ब्लॉग पोस्ट में बात करने वाला हु 

ये कायनात की शुरुआत से ही अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त ने अपने बंदों की हिदायत और रहनुमाई के लिए अपने चुने हुए बंदे यानी नबी और रसूल भेजते रहे, 

और यह सिलसिला आख़िरकार नबी-ए-आख़िरुज़्ज़माँ Prophet Muhammad ﷺ पर आकर खत्म हो गया। अब कोई नबी या रसूल नहीं आएगा, और क़यामत तक आप ही की तालीमात चलती रहेंगी। यही असली Islamic guidance है।

आज की islamic blog post में हम Ahl e Allah Ki Sohbat Ki Ahmiyat क्या है ये कुरान और हदीस की रोशनी में समझते है 

ahl-e-allah-ki-sohbat-ki-ahmiyat-hindi

Ahl e Allah Ki Sohbat Ki Ahmiyat

रब्बुल आलमीन ने जहाँ अपने बंदों की रहनुमाई के लिए आसमानी किताबें और शरीअत नाज़िल कीं, वहीं अपने बरगुज़ीदा बंदों को उनके लिए नमूना और आदर्श बनाया। और शरीअत और किताबों से ज़्यादा “रिजालुल्लाह” (अल्लाह वाले लोगों) को पसंद किया।

इसकी वजह यह है कि किताबुल्लाह को समझने के लिए Ahl e Allah ki sohbat की ज़रूरत होती है। अगर शिर्फ कुरआन की तिलावत से सुधार हो जाता, तो अल्लाह तआला नबियों को हरगिज़ न भेजता, और कुरआन करीम में tazkiya e nafs की निस्बत रसूलुल्लाह ﷺ की तरफ़ न की जाती।

 Quran Ki Daleel

अल्लाह तआला का फ़रमान है, जिसमें हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की दुआ का ज़िक्र है:

“ऐ हमारे परवरदिगार! इन (मक्का वालों) में उन्हीं में से एक रसूल भेज जो उन पर तेरी आयतों की तिलावत करे, उन्हें किताब और हिकमत सिखाए और उनके नफ़्सों का तज़किया करे।”
(सूरह बकरा, पारा 1)

Sohbat Ka Asar Aur Zaroorat

किताबुल्लाह पर अमल करने के लिए हिम्मत की ज़रूरत होती है, और यह हिम्मत भी Ahl e Allah ki sohbat से मिलती है।

अगर नबी ज़िंदा हों तो नबी के सीने से, और अगर नबी दुनिया से जा चुके हों तो उनके फ़ैज़ पाने वाले ताबेईन और नेक लोगों के सीनों से यह ताक़त मिलती है।

जिन लोगों ने अल्लाह वालों को छोड़कर अपने दिमाग से किताबुल्लाह को समझना चाहा, वे खुद भी गुमराह हुए और दूसरों को भी गुमराह किया।

 Deen Ka Sahi Rasta

सूरह फ़ातिहा में सिरात-ए-मुस्तक़ीम की जो पहचान बताई गई है, उसमें सिर्फ किताब नहीं बल्कि उन लोगों का रास्ता बताया गया है जिन पर अल्लाह का इनाम हुआ है।

इससे पता चलता है कि:

  • सिर्फ किताब को मानना काफी नहीं

  • सिर्फ लोगों को मानना भी काफी नहीं

👉 बल्कि Quran aur Ahl e Allah dono zaroori hain

अगर आप रोजी में बरकत चाहते हैं तो ये पोस्ट जरूर पढ़ें


 Sunnat Ki Wazahat

अल्लाह तआला फरमाता है:

“और हमने आपकी तरफ़ यह ज़िक्र (कुरआन) उतारा ताकि आप लोगों को बता दें कि उनके लिए क्या उतारा गया है।”
(सूरह नहल, आयत 44)

इससे पता चलता है कि Quran aur Sunnat ki importance साथ-साथ है।

👉 Quran reference के लिए


Buzurgon Ka Amal

इसी लिए Rashid Ahmad Gangohi रहमतुल्लाह अलैह फ़रमाते थे कि हम Haji Imdadullah Muhajir Makki से मसला पूछने के लिए बैअत नहीं हुए, बल्कि अमल की ताक़त लेने के लिए जुड़े।

चुनाँचे बड़े-बड़े अहल-ए-इल्म ने Ahl e Allah ki sohbat को अपनाया और मक़बूलियत हासिल की।


 Tazkiya e Nafs Aur Sufiya

Ashraf Ali Thanwi रहमतुल्लाह अलैह फ़रमाते हैं कि सूफ़िया की खासियत यह है कि वे अपने नफ़्स को मिटाते हैं और खुद को कुछ नहीं समझते।

कुछ होना मेरा ज़िल्लत और रुसवाई का कारण है
यही मेरा सम्मान है कि मैं कुछ भी नहीं हूँ


🌙 Hadith Ki Roshni Me

एक हदीस में बताया गया:

“तुम्हारे रब की तरफ़ से रहमत की हवाएँ चलती रहती हैं।”

और दूसरी हदीस:

“अल्लाह वालों की सोहबत में बैठने वाला कभी बदनसीब नहीं होता।”


📌 Quran Ka Hukm

“ऐ ईमान वालों! अल्लाह से डरो और सच्चों के साथ रहो।”
(सूरह तौबा)

👉 यानी Ahl e Allah ki sohbat ही असली कामयाबी का रास्ता है


Conclusion

दोस्तो Ahl e Allah Ki Sohbat Ki Ahmiyat इस पोस्ट को पढ़ कर आप की समझ में आ गई होगी 

जब इंसान इस रास्ते पर चलता है तो:

  • रास्ता आसान हो जाता है

  • दिल में सुकून आता है

  • और अल्लाह की मोहब्बत मिलती है

मुझे आसान हो गईं मंज़िलें, कि हवा का रुख भी बदल गया
तेरा हाथ हाथ में आ गया, तो रास्ते के चिराग जल गए


FAQ 

1. Ahl e Allah ki sohbat ki ahmiyat kya hai?

यह इंसान को सही रास्ते पर चलने और अमल की ताकत देती है।

2. Tazkiya e nafs kya hai?

नफ़्स को बुरी आदतों से साफ करना और खुद को सुधारना।

3. Deen ka sahi rasta kaise milega?

Quran aur Sunnat ke saath Ahl e Allah ki sohbat se।

4. Kya sirf Quran padhna kaafi hai?

नहीं, समझने और अमल के लिए सही रहनुमाई भी जरूरी है।

5. Sohbat ka kya asar hota hai?

इंसान अपनी संगत से प्रभावित होता है, इसलिए अच्छी सोहबत जरूरी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!